कोसी का जलस्तर बढ़ा, डुमरिया टोला में धारा में समा रही कृषि भूमि
मधुबनी, जून 14 -- मधेपुर। कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि होने से पानी धार में कम रहने के कारण धारा तेज हो गई है। जिस कारण भरगामा पंचायत के डुमरिया तथा बकुआ पंचायत के बकुआ गांव में किनारे कटाव शुरू हो गया है। उपजाऊ भूमि नदी की धारा लील रही है। डुमरिया टोला- 13 व बकुआ में धारा में कई एकड़ उपजाऊ भूमि समा चुकी है।
कटाव रोकने के लिए आवेदन डुमरिया के वाशिंदों ने कटाव रोकने के लिए शासन-प्रशासन से मांग की है। डुमरिया के लोगों ने मधेपुर के सीओ, जिला कार्यालय तथा जल संसाधन विभाग के संबंधित अधिकारियों को संयुक्त हस्ताक्षरित आवेदन भेजा है। आवेदन में राम नारायण यादव, विद्यानंद यादव, विपिन कुमार, गणेश मंडल, दयानंद यादव, नितीश यादव, अमरेंद्र यादव, दुर्गानंद यादव सहित दर्जनों लोगों के हस्ताक्षर हैं। इनलोगों ने संयुक्त हस्ताक्षरित आवेदन में मांग की है कि ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.