कोसी का जलस्तर घटा, निचले इलाकों से निकलने लगा बाढ़ का पानी
सहरसा, सितम्बर 30 -- सलखुआ, संवाद सूत्र। तटबंध के अंदर कोसी नदी सहित निचले इलाकों में फैला बाढ़ का पानी धीरे-धीरे निकलने लगा है। जलस्तर में कमी से लोगों ने राहत की सांस ली है। सोमवार दोपहर बाद से कोसी के जलस्तर में गिरावट शुरू हुई, जो मंगलवार दोपहर तक करीब एक फीट दर्ज की गई। हालांकि, दर्जनों गांवों में अब भी पानी जमा है। बीती रात से निचले इलाकों से पानी निकलना शुरू हुआ है। चानन पंचायत के वार्ड 8, 9 और 10 में अभी भी घरों के सामने करीब एक फीट पानी जमा है। अलानी पंचायत के अलानी, बेंगहा, लताही, रेहरवा, रंगीनियां व चिरैया बहियार तथा साम्हरखुर्द पंचायत के खजुरबन्ना, सौंथी, ताजपुर, घोरमहा, कबीरपुर व खरहोरिया मुसहरी से पानी निकल रहा है। यह भी पढ़ें- कोसी के जलस्तर में आई कमी, दियारा के लोगों ने ली राहत की सांस वहीं सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के घोघ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.