कोसी का कहर: दो दर्जन गांव टापू में तब्दील, सड़कों पर बह रहा पानी
सहरसा, सितम्बर 2 -- सलखुआ/महिषी, हिटी। कोसी नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से तटबंध के भीतर और दियारा इलाकों में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है। सलखुआ प्रखंड के फरकिया दियारा में दो दिनों में पानी तेजी से फैल गया है। कई गांव चारों ओर से पानी से घिर गए हैं। पक्की सड़कों और तटबंध पर सैकड़ों परिवार त्रिपाल के नीचे रात गुजारने को मजबूर हैं। वहीं महिषी प्रखंड के झाड़ा, वीरगांव और बघवा पंचायतों में भी बाढ़ का असर साफ दिखाई दे रहा है।सलखुआ प्रखंड की चानन, अलानी और साम्हरखुर्द पंचायत के कई गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। चानन पंचायत के सिसवा और बसाही, अलानी पंचायत के रंगीनियां, अलानी मुसहरी, बेंगहा- लताही तथा साम्हरखुर्द पंचायत के खजुरबन्ना, ताजपुर, घोरमहा, सौंथी और कबीरपुर में पानी घरों के आसपास पहुंच गया है। खजुरबन्ना-सौंथी और कबी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.