कोसी और बागमती नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि, निचले इलाकों में फैलने लगा पानी
खगडि़या, जुलाई 14 -- चौथम। एक प्रतिनिधि नेपाल के जलग्रहण क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड में भी देखने को मिल रहा है। कोसी एवं बागमती नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। जिससे निचले इलाकों में पानी फैलने से बाढ़ जैसी स्थिति बनने लगी है। और आम जनजीवन प्रभावित होना शुरू हो गया है। नेपाल में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए कोसी बराज के 22 फाटकों से अधिकतम 1,73,385 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जो इस वर्ष का अब तक का सर्वाधिक डिस्चार्ज बताया जा रहा है। इसका प्रभाव सुपौल और सहरसा के बाद खगड़िया जिले के कई प्रखंडों सहित चौथम क्षेत्र सहित अलौली, बेलदौर और गोगरी प्रखंड में भी देखने को मिल रहा है। यह भी पढ़ें- बागमती व कोसी नदी खतरे के निशान के पार, बूढ़ी गंडक का भी बढ़ रहा है जलस्तर यहां नदी के जलस्तर में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.