कोसी और दाबका नदी में आज से बंद हो जाएगा खनन
रामनगर, जून 18 -- रामनगर। कोसी और दाबका नदी में खनन उठान का कार्य आज यानी शुक्रवार की शाम बंद हो जाएगा। गुरुवार को तराई पश्चिम वन प्रभाग के डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्या ने बताया कि कोसी नदी में 10 लाख 98 हजार घन मीटर खनन उठान का काम होना है। वहीं दाबका में एक लाख 28 हजार 375 घन मीटर खनन उठान का लक्ष्य है। बताया कि लक्ष्य के अनुसार ही खनन उठान का कार्य गुरुवार की शाम तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद कोसी नदी अगले साल खनन उठान के लिए खुलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.