कोसी एक्सप्रेस चार अक्तूबर तक पटना-गया नहीं आएगी, बदले मार्ग से चलेगी
गया, अक्टूबर 2 -- गया जंक्शन से होकर प्रतिदिन पूर्णिया कोर्ट-सहरसा-हटिया के बीच चलने वाली कोसी एक्सप्रेस (18625/18626) का मार्ग अस्थायी रूप से बदला गया है। शुक्रवार को यह ट्रेन गया जंक्शन नहीं पहुंची। इसके कारण यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ा। यह ट्रेन चार अक्टूबर तक पटना होकर नहीं चलेगी। निर्धारित अवधि में दोनों दिशाओं की ट्रेनें मुंगेर-जमालपुर-नवादा-पैमार-बंधुआ के रास्ते परिचालित की जाएंगी। बताया गया कि हटिया-पूर्णिया कोर्ट कोसी एक्सप्रेस का रूट मोकामा (राजेंद्र पुल) पर चल रहे नए रेल पुल निर्माण, मेंटनेंस और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्यों के कारण बदला गया है। रेलवे के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मार्ग परिवर्तन के कारण 18625 और 18626 के साहेबपुर कमाल से गया के बीच निर्धारित सभी ठहरावों पर परिचालन रद्द रहेगा। इससे इस मार्ग के विभिन्न स्टेशनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.