मथुरा, अप्रैल 21 -- क्षेत्र में सोमवार को ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा की गई छापामार कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया। ड्रग इंस्पेक्टर प्रेम प्रकाश पाठक के नेतृत्व में टीम ने नगर के विभिन्न मेडिकल स्टोर्स पर पहुंचकर दवाइयों की जांच की और आवश्यक दस्तावेजों की पड़ताल की। छापे के दौरान कई दुकानों से दवाइयों के बिल मांगे गए तथा स्टॉक रजिस्टर की भी जांच की गई। टीम ने विशेष रूप से प्रतिबंधित और बिना पर्चे वाली दवाइयों पर ध्यान केंद्रित किया। अचानक हुई इस कार्रवाई से कई मेडिकल स्टोर संचालकों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं, जिससे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ड्रग इंस्पेक्टर प्रेम प्रकाश पाठक ने बताया कि यह कार्रवाई रूटीन चेकअप का हिस्सा है और दवा कारोबार में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए समय-समय पर ऐसे निरीक्षण किए जाते हैं। उन्हों...