मथुरा, फरवरी 2 -- थाना अंतर्गत हाइवे पर पशुपति फैक्ट्री के समीप शनिवार रात बल्लभगढ़ का युवक गोली लगने से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल उपचार को भर्ती करा मामले की जांच कर रही है, वहीं सूचना पर आये परिजन उसे बेहतर उपचार को फरीदाबाद ले गये। शनिवार रात करीब नौ बजे दिल्ली-आगरा हाइवे पर पशुपति फैक्ट्री के समीप युवक गोली लगने से घायल पड़ा था। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी की। पेट में गोली लगने से घायल युवक ने अपना नाम संजय (28) निवासी गांव फतेहपुर, थाना सदर, बल्लभगढ़, फरीदाबाद बताया। पुलिस ने घायल युवक संजय को राहगीरों की मदद से उपचार के लिये केडी मेडिकल कालेज में भर्ती करा परिजनों को सूचना दी। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। वह देर रात केडी मेडिकल पहुंचे। यहां से वह घायल को बेह...