मथुरा, मार्च 13 -- मथुरा। कोसीकलां क्षेत्र में बनाई जा रही अवैध कालोनी पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। गुरुवार की दोपहर हुई कार्रवाई से कालोनाइजरों में हड़कंप है। मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के सचिव आशीष कुमार सिंह ने बताया कि रईस और सोनू द्वारा लगभग ढाई हजार वर्गगज में अवैध भूमि विभाजन कर काटी जा रही कॉलोनी की शिकायत मिलने पर उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 की सुसंगत धाराओं में कार्रवाई करते हुए वाद दायर कर विकासकर्ता को सुनवाई का पूर्ण मौका दिया गया परंतु विकासकर्ता द्वारा ना तो कार्यालय में उपस्थित हुए और ना ही कोई अभिलेख प्राधिकरण में जमा कराया गया वहीं ना ही कोई भी संबंधित अभिलेख या मानचित्र प्राधिकरण में दायर किया गया। गुरूवार को कालोनी पर कार्रवाई के दौरान मजिस्ट्रेट के रूप में नायब तहसीलदार छाता व पुलिस बल को ...