फरीदाबाद, मई 6 -- पलवल तक चलने वाली दो ईएमयू ट्रेनों का मंगलवार से अस्थायी विस्तार कर कोसीकलां और मथुरा तक संचालन शुरू कर दिया गया है। रेलवे के इस फैसले से हजारों दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों और श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिली है। दोनों ट्रेनों का विस्तार फिलहाल 31 जुलाई तक किया गया है।ट्रेन नंबर 64016 की टाइमिंग ट्रेन नंबर 64016 (शकूरबस्ती-पलवल) मंगलवार सुबह 4:55 बजे पलवल रेलवे स्टेशन पहुंची। कुछ मिनट रुकने के बाद यह 5:02 बजे मथुरा के लिए रवाना हुई। यह ट्रेन प्रतिदिन दोपहर करीब 2:30 बजे शकूरबस्ती दिल्ली से चलकर पलवल पहुंचती है। वापसी में यही ट्रेन 64019 नंबर से दिल्ली के शकूरबस्ती के लिए चलेगी।ट्रेन नंबर 64082 की टाइमिंग वहीं ट्रेन नंबर 64082 ईएमयू नई दिल्ली से शाम 6 बजे रवाना होती है और रात 7:40 बजे पलवल पहुंचती है। मंगलवार से यह ट्रे...