मथुरा, मार्च 26 -- जिले के कोसीकलां थाना अंतर्गत बाइपास तिराहे पर गुरुवार शाम बस से उतरी युवती को दिनदहाड़े कार सवार युवक जबरन उठाकर अपहरण कर ले गया। घटना से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पुलिस मौका मुआयना कर मामले की जानकारी कर युवती की तलाश कर रही है। घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी है। गुरुवार शाम करीब पांच बजे मथुरा से आने वाली बस से एक युवती कोसीकलां स्थित बाइपास पर उतर गयी। बताते हैं कि युवती के आने से पहले ही वहां एक युवक खड़ा था। युवती के कोसीकलां बाईपास तिराहे पर उतरते ही वहां पहले से खड़े कार सवार युवक उसे जबरन कार में बिठाकर ले गया। पूरा मामला बाइपास स्थित रोड किनारे वाली दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। घटना की सूचना राहगीर रजत भारद्वाज ने थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.