हल्द्वानी, जून 19 -- रामनगर। दाबका व कोसी नदी में शुक्रवार शाम से खनन बंद कर दिया गया है। डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्या ने बताया कि खनन कार्य को मानसून सीजन के दौरान बंद रखा जाता है। खनन कार्य के बाद दोनों नदियों के खनन गेटों को शाम को बंद कर दिया गया। इस साल कोसी नदी में 10 लाख 98 हजार घनमीटर खनन का लक्ष्य मिला था। इसमें 10 लाख 48 हजार घनमीटर का लक्ष्य हासिल किया गया। दाबका नदी में एक लाख 28 हजार 375 घनमीटर का लक्ष्य शत प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- कोसी और दाबका नदी में आज से बंद हो जाएगा खनन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...