पीलीभीत, अप्रैल 2 -- पीलीभीत। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड कि जनपद शाखा के कोषाध्यक्ष के निधन के बाद पद रिक्त हो गया। इस रिक्त पद को भरने के लिए जिला प्रशासन ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। कोषाध्यक्ष पद के लिए अभी तक दो प्रत्यावेदन आए हैं। जिला मुख्यायुक्त/सिटी मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर ने बताया कि स्काउट गाइड संस्था के रिक्त कोषाध्यक्ष पद पर अनुभवी और स्काउट गाइड क्षेत्र में काम करने वाले व्यक्तियो से प्रस्ताव मांगे गए हैं। अभी दो प्रस्ताव मिले हैं। अगर कोई अपना प्रस्ताव देना चाहता है तो कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में प्रस्ताव जमा कर सकते है। इन प्रस्तावों का अध्ययन करने के बाद ही फैसला लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...