बरेली, मार्च 31 -- महावीर जयंती पर अवकाश होने के बाद भी वित्तीय वर्ष 2025-26 के समापन को देखते हुए 31 मार्च को कोषागार खुलेगा। सभी विभाग को जिलाधिकारी ने निर्देश जारी किया है कि दोपहर तीन बजे तक किसी भी सूरत में बिल जमा कर दें। जिससे उसका भुगतान किया जा सके। शाम 5 बजे के बाद किसी बिल का भुगतान नहीं होगा। सोमवार को कोषागार खुला रहा। विभागों के बिल का भुगतान कराने के लिए पूरा दिन कर्मचारी वहां जुटे रहे। कर्मचारी बिलो का सत्यापन करते रहे। बीते 18 दिनों में 710 करोड़ से अधिक का भुगतान हो चुका है। इसके बाद भी कई विभागों का बजट बचा है। मुख्य कोषाधिकारी शैलेश कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष के समापन को देखते हुए 31 मार्च को कोषागार खुलेगा। दोपहर तीन बजे तक विभागों की तरफ से बिल प्रस्तुत किया जा सकता है। इसके बाद नया बिल नहीं लिया जाएगा। कोषागार की...