उरई, मार्च 31 -- उरई। वित्तीय वर्ष की आखिरी दिन छुट्टी होने के बावजूद सभी सरकारी कार्यालय खुले रहे। कोषागार में काफी गहमागहमी रही और मंगलवार को सभी विभागों द्वारा 37 करोड़ 54 लाख के 348 बिल प्रस्तुत किए गए। देर शाम तक उनके भुगतान की प्रक्रिया जारी रही। आखिरी समय तक कई विभाग बजट आने की बाट जोहते रहे। 31 मार्च को वित्तीय वर्ष के आखिरी दिन शासन द्वारा सभी सरकारी विभागों को हर हाल में तीन बजे तक अपने बिल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे और शाम पांच बजे तक भुगतान किए जाने थे। इसके सापेक्ष अधिकांश सरकारी विभागों द्वारा हो साकार में 37 करोड़ 54 लाख के 348 प्रस्तुत किए गए। इनके निस्तारण को लेकर वरिष्ठ कोषाधिकारी अवनीश कुमार सिंह, एटीओ जितेंद्र निरंजन सहित पूरा स्टाफ लगातार काम में जुटा रहा। इसके साथ ही वित्तीय स्वीकृतियां मिलने को लेकर शाम तक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.