आरा, अगस्त 7 -- - डीएम ने जिला कोषागार कार्यालय के निरीक्षण में अभिलेखों के उचित रखरखाव का आदेश दिया आरा, हमारे संवाददाता। जिला कोषागार भवन के समीप खाली भूखंड पर वज्रगृह भवन का निर्माण किया जाएगा। इसका प्रस्ताव तैयार कर भेजने का निर्देश जिला कोषागार पदाधिकारी को दिया गया। इसे लेकर डीएम तनय सुल्तानिया की ओर से जिला कोषागार कार्यालय का निरीक्षण शुक्रवार को किया गया। इस दौरान उन्होंने कई निर्देश दिए। कार्यालय में रखे गए महत्वपूर्ण अभिलेखों के उचित रखरखाव का सख्त आदेश दिया गया।

वज्रगृह का निर्माण निरीक्षण के क्रम में विभिन्न आयोजनों एवं परीक्षाओं के अवसर पर आवश्यकतानुसार निर्मित किए जाने वाले वज्रगृह का निर्माण निर्धारित मानकों एवं मानक आकार के अनुरूप सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, वज्रगृह की सुरक्षा, संरचनात्मक व्यवस्था एवं अन्...