पीलीभीत, अप्रैल 1 -- पीलीभीत। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन जिला कोषागार में सरकारी विभागों को भुगतान करने का सिलसिला जारी रहा। हर कोई अपने काम को निपटाने में व्यस्त रहा। जिला कोषागार ने अंतिम दिन 43 करोड़ 90 लाख रुपये का भुगतान सरकारी विभागों को किया। बड़े विभागों में लोक निर्माण विभाग को 10 करोड़, उद्योग विभाग को 53 लाख, बेसिक शिक्षा विभाग को 7 करोड़ 20 लाख, सेकेंडरी एजुकेशन विभाग को एक करोड़, पुलिस विभाग को 41 लाख रुपये भेजे गए। प्रदेश शासन ने पहले पांच बजे तक सारा काम समाप्त करने की निर्देश दिए थे। उसके बाद यह सीमा 6:30 बजे तक समय सीमा बढ़ा दी गई। तय समय सीमा में सभी सरकारी विभागों को भुगतान कर दिया गया। पहली अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष शुरू हो जाएगा। जिला कोषागार में दिनभर भीड़भाड़ रही। देर रात तक चलती रही फीडिंग वार्षिक खाताबंदी को लेकर सरक...