चित्रकूट, मार्च 8 -- चित्रकूट। संवादददाता जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी ने बताया कि सत्र न्यायालय में चार लोगों ने जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल किया है। इनमें जेल में बंद दलाल जवाहर लाल निवासी खंडेहा व पेंशनर रामशिरोमणि याज्ञिक निवासी खटवारा ने दोबारा जमानत अर्जी दाखिल की है। इसी तरह जेल में बंद दलाल नादी निवासी जीवनलाल ने भी सत्र न्यायालय में अधिवक्ता के जरिए जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल किया है। बताया कि नामजद आरोपित फरार चल रहे पेंशनर राधेश्याम पांडेय निवासी सिकरी ने अग्रिम जमानत अर्जी डाली है। इन चारो की जमानत अर्जी पर नौ मार्च सोमवार को सुनवाई की तिथि तय की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.