रुद्रपुर, मार्च 31 -- रुद्रपुर। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने मंगलवार को कोषागार का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एक तालक व दो तालक में सुरक्षित रखी बहुमूल्य वस्तुओं का गहन अवलोकन किया। साथ ही संबंधित पंजिकाओं, पैडलॉक पंजिका, स्टाम्प एवं अन्य अभिलेखों की भी जांच की। जिलाधिकारी ने अभिलेखों के रखरखाव एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की स्थिति का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य कोषाधिकारी डॉ. पंकज कुमार शुक्ल सहित कोषागार का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.