हल्द्वानी, जून 17 -- लालकुआं, संवाददाता। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र एवं गोवा के पूर्व राज्यपाल और पद्म भूषण से सम्मानित वरिष्ठ जननेता भगत सिंह कोश्यारी का जन्मदिन बुधवार को लालकुआं क्षेत्र में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। भाजपा महामंत्री बॉबी धीरज सम्मल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने राहगीरों और स्थानीय लोगों को शरबत और चने वितरित कर उनके स्वस्थ, दीर्घ एवं सक्रिय जीवन की कामना की। वक्ताओं ने भगत सिंह कोश्यारी के योगदान पर चर्चा की। यहां वॉलीबॉल महिला संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी लाखन सिंह मेहता, समाजसेवी पंकज पांडेय, सतेंद्र गंगवार, किशन भट्ट, ललित भट्ट, विधायक प्रतिनिधि गोविंद राणा, पूर्व नामित सभासद संजय अरोरा, प्रकाश दानू, हरीश सामंत, रोहित सिंह, इल्मा खान, विजय भट्ट, मोहसीन ...