अररिया, जनवरी 29 -- अररिय, संवाददाता कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए जिले के बनाए गए मतदान केंद्रों के प्रस्ताव पर विचार के लिए बुधवार को डीएम सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र विनोद दुहन की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक हुई। बैठक में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। दी गई जानकारी के मुताबिक राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया गया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम्, 1951 की धारा 25 के अन्तर्गत संबंधित जिला निर्वाचन मतदान केन्द्रों का प्रस्ताव भेजना है। इसी क्रम मे जिला स्तर पर मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जानकारी साझा करने अनिवार्य है। उसके बाद ही विहित प्रपत्र में नक्शा सहित मतदान केन्द्र का प्रस्ताव विभाग को भेजा जाना है। उपस्थित राजनै...