अररिया, अगस्त 20 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कोशी प्रदेश प्रहरी कार्यालय विराटनगर अंतर्गत झापा के बिर्तामोड़ थाना पुलिस ने 5 ग्राम 550 मिलीग्राम ब्राउन शुगर के साथ सुपौल निवासी मोहम्मद तोहिद को गिरफ्तार किया। कोशी प्रदेश प्रहरी कार्यालय विराटनगर के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ सहित आगे की कार्रवाई की जा रही है। कोशी प्रदेश प्रहरी कार्यालय लगातार नशीली दवा, मादक पदार्थ के कारोबारी, धंधेबाज पर कार्रवाई कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...