खगडि़या, मार्च 12 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि कोशी कॉलेज में जहां-तहां गंदगी पसरी रहती है। जिसको लेकर छात्र राजद अध्यक्ष ने बुधवार को कोशी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य को लिखित आवेदन देकर साफ-सफाई कराने की जरूरत जताई है। इधर छात्र राजद अध्यक्ष निखिल कुमार ने कहा कि कोशी कॉलेज में कार्यवाहक प्रभारी प्राचार्य होने से शैक्षिक गुणवत्ता में कमी आ गई है। वही प्रशासनिक कार्यों में भी अस्थिरता देखने को मिल रही हैं। जहां छात्र छात्राओं को मिलने वाली मौलिक अधिकार भी सही रूप से कॉलेज प्रशासन पूरी नहीं कर पा रही हैं। पीने के लिए पानी छात्र छात्राओं को खरीदना पर मजबूर हैं। वही शौचालय की स्थिति और भी खराब हैं। जिसको लेकर कई बार पूर्व के प्राचार्य से लेकर वर्तमान प्राचार्य तक को कहा गया हैं। पर, सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि कॉलेज परिसर में भी गंदगी पसर...