खगडि़या, जनवरी 6 -- कोशी कॉलेज में कक्षा संचालन आठ तक रहेगी बंद खगड़िया। निज प्रतिनिधि कोशी कॉलेज में अगले आठ जनवरी तक कक्षा संचालन स्थगित रहेगी। बता दें कि कॉलेज की स्थापना दिवस को लेकर पांच से सात जनवरी तक स्टूडेंटस के बीच विभिन्न प्रतियोगिता कराई जा रही है। जिस कारण पांच से आठ जनवरी तक सभी कक्षाएं स्थगित रखी गई है। इधर कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रो. ललितेश्वर कुमार ने बताया कि कॉलेज में कक्षाओं का संचालन आगामी नौ जनवरी से सुचारू होगी। बता दें कि आठ जनवरी को स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाने की तैयारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.