बोकारो, जून 3 -- बोकारो प्रतिनिधि। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की बोकारो इकाई ने बुधवार सुबह एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हटिया-पूर्णिया कोर्ट कोशी एक्सप्रेस की आरक्षित बोगी से लगभग 35 हजार रुपये मूल्य की विभिन्न ब्रांड की अवैध विदेशी शराब बरामद की। इस दौरान बिहार के सहरसा निवासी एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया।

आरपीएफ की कार्रवाई आरपीएफ इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पोस्ट में तैनात अधिकारियों और जवानों को पहले से सतर्क कर दिया गया था। जैसे ही कोशी एक्सप्रेस बोकारो रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर पहुंची, आरपीएफ टीम ने विशेष तलाशी अभियान चलाया।

अवैध विदेशी शराब की बरामद जांच के दौरान आरक्षित कोच से अवैध विदेशी शराब बरामद की गई और उसके साथ मौजूद तस्कर नीतीश कुमार को मौके पर ही पकड़ लिया गया।

कार्रवाई के लिए उत्पाद व...