खगडि़या, फरवरी 4 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि कोशी एक्सप्रेस ट्रेन पांच फरवरी से रूट बदलकर चलेगी। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार गया में चल रहे रेल ब्लॉक कार्य के कारण अगले डेढ़ माह तक 18625 अप व 18256 डाउन कोशी एक्सप्रेस ट्रेन पटना स्टेशन नहीं जाएगी। उल्लेखनीय है कि पांच फरवरी से आगामी 21 मार्च तक अप व डाउन रूट की कोसी एक्सप्रेस प्रभावित रहेगी। यह ट्रेन बख्तियारपुर लिंक से राजगीर, तिलैया, बंधुआ पैमार, कोडरमा के रास्ते चलाई जाएगी। इस अवधि में यह ट्रेन पटना जक्शन, गया सहित मार्ग के सभी स्टेशनों पर नहीं जाएगी। ऐसे में रेल यात्री ट्रेन से यात्रा से पहले रूटों की जानकारी लेकर परेशानी से बच सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.