कोशिश की काव्यगोष्ठी में छाई लोक छंदों की छंटा
जौनपुर, मार्च 24 -- जौनपुर, संवाददाता। कोशिश संस्था की काव्यगोष्ठी रविवार की शाम रासमंडल स्थित रामेश्वर सिंह सभागार में आयोजित हुई। काव्यगोष्ठी संग आयोजित होली मिलन समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि गिरीश श्रीवास्तव गिरीश और मुख्य अतिथि व्यंग्य साहित्य के सशक्त हस्ताक्षर सभाजीत द्विवेदी प्रखर रहे। यह गोष्ठी होली, चैती और नवरात्र के मिले जुले रंग लिए रंगीली और व्यंग तथा भक्ति के रसों से सराबोर एक यादगार समारोह बन गई। गोष्ठी का शुभारम्भ अनुजा निगम ने सरस्वती वंदना से की।कोशिश के अध्यक्ष जनार्दन अस्थाना पथिक के सामयिक लोक छंदों की छटा विखेरी। दमयंती सिंह के भक्ति भाव में डूबे भजन और प्रो.आरएन सिंह के सारगर्भित उद्बोधन ने समारोह को भव्यता प्रदान की। नंदलाल समीर विशिष्ट अतिथि तथा अशोक मिश्र ने संचालन किया। गोष्ठी में सुरीले गीतों, कविताओं और हास्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.