बिहारशरीफ, अप्रैल 8 -- एकंगरसराय, निज संवाददाता। प्रखंड के कोशियावां बाजार में खेल मैदान और सार्वजनिक धार्मिक कार्यक्रम स्थल के निर्माण की मांग उठी है। समाजसेवी शैलेन्द्र कुमार यादव ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर गैरमजरूआ जमीन के समतलीकरण की गुहार लगाई है। पत्र के अनुसार पंचायत सरकार भवन और पैक्स गोदाम के पास गड्ढे को समतल कर दुर्गा मंदिर से संबद्ध किया जाए। इससे युवाओं को खेल का सुरक्षित मैदान मिलेगा और दशहरा में जुटने वाली भीड़ के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध हो सकेगी।(अशोक कुमार पांडेय)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.