फिरोजाबाद, मार्च 24 -- न्यायालय ने लगभग पांच वर्ष पूर्व धारा 144 व कोविड अधिनियम का उल्लंघन करने के 36 आरोपियों को दोष मुक्त किया है। इनमें पूर्व विधायक, पूर्व एमएलसी भी शामिल है। शिकोहाबाद में 5 अगस्त 2021 को सपा विधान सभाध्यक्ष नेम सिंह यादव के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने बिना अनुमति के साइकिल रैली निकाली थी। उस समय शिकोहाबाद में धारा 144 लागू थी। कोविड 19 महामारी का प्रकोप था।मामले में तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार ने नेम सिंह यादव पुत्र राय सिंह पूर्व प्रधान रानीपुरा थाना मटसैना, सोनवीर यादव पूर्व प्रधान पुत्र दाताराम निवासी हिरया थाना नसीरपुर, गौरव यादव प्रदेश सचिव समाजवादी युवजन सभा पुत्र वीरी सिंह निवासी नगला जवाहर थाना नसीरपुर, सादान हुसैन पूर्व प्रधान पुत्र नौशाद हुसैन निवासी नगला मुल्ला थाना मटसैना, देवेन्द्र गुर्जर पुत...