देहरादून, दिसम्बर 14 -- देहरादून। कोविड के दौरान पैरोल पर जेल से रिहा होने के बाद फरार हुए तीन आरोपी दून पुलिस गिरफ्तार किए हैं। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि ये तीनों वर्ष 2020 में जेल गए थे और कोविड के दौरान 90 दिन की अंतरिम जमानत (पैरोल) पर बाहर आए थे। पैरोल अवधि खत्म होने के बाद ये जेल में सरेंडर किए बिना फरार हो गए थे। जिसके बाद न्यायालय ने इनके विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किए थे। सेलाकुई पुलिस ने ऐराज निवासी लखीमपुर खीरी, यूपी को नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया। वहीं कैंट पुलिस ने अरविंद कुमार निवासी सहारनपुर, यूपी को सहारनपुर से दबोचा। शहर कोतवाली पुलिस ने सुमित देवली निवासी कांवली रोड, देहरादून गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को ऐसे अन्य फरार अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.