गोरखपुर, मई 7 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता कोविड के दौरान जिन स्टेशनों पर ट्रेनों का स्टापेज बंद कर दिया गया था अब उन्हें खोलने की तैयारी शुरू हो गई है। इसको लेकर रेलवे बोर्ड ने पूर्वोत्तर रेलवे समेत सभी क्षेत्रीय रेलवे से स्टेशन और ट्रेनों की सूची मांगी है। रेलवे बोर्ड के निर्देश के क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे का वाणिज्य विभाग डाटा तैयार कर रहा है। एक सप्ताह में ट्रेनों और स्टेशनों की सूची बोर्ड को भेज दी जाएगी। बंद पड़े स्टापेज के खुल जाने से यात्रियों को बड़ी सहूलियत होगी। जानकरी के अनुसार एनई रेलवे से कोविड के दौरान 73 ट्रेनों का 109 से अधिक स्टेशनों पर स्टापेज बंद कर दिया गया था। बंद किए गए प्रमुख स्टापेज में जगत बेला, मानीराम, पीपीगंज, अनवरगंज शामिल हैं। यहां कई प्रमुख ट्रेनों के स्टॉपेज बंद कर दिए गए हैं। इनके बंद हो जाने से यात्रियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.