कोविड टीके पर अमीर देशों को मिला ज्यादा आर्थिक फायदा
नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- कोरोना महामारी के दौरान टीका बनाने और लोगों तक पहुंचाने पर खर्च की गई रकम से दुनिया को कई गुना ज्यादा आर्थिक और स्वास्थ्य लाभ हुआ। हालांकि, इस फायदे का सबसे बड़ा हिस्सा अमीर देशों को मिला, क्योंकि वहां टीके जल्दी पहुंचे और ज्यादा लोगों ने टीकाकरण कराया। वहीं, गरीब और मध्यम आय वाले देशों को टीके के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। एक नए अंतरराष्ट्रीय अध्ययन में यह जानकारी सामने आई है। यह भी पढ़ें- सेहत के सवाल पर गुमराह कर रहे हैं एआई चैटबॉट्स: शोध लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन एंड ट्रॉपिकल मेडिसिन, इंपीरियल कॉलेज लंदन और न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने 173 देशों के आंकड़ों का इस्तेमाल किया। उन्होंने टीके के विकास, निर्माण और लोगों तक पहुंचाने पर हुए खर्च की तुलना उससे मिलने वाले स्वास्थ्य और आर्थिक लाभों से की। इसमें लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.