अलीगढ़, जनवरी 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। कोविड-19 महामारी के दौरान उपकरणों और सामग्री की सरकारी खरीद को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। कथित अनियमितताओं और अधिक दरों पर खरीद के आरोपों से जुड़े इस प्रकरण में सीएमओ ने विस्तृत आख्या जिलाधिकारी को भेजी है। आख्या में कोविड काल में दीनदयाल अस्पताल में की गई विभिन्न खरीद प्रक्रियाओं, ऑडिट आपत्तियों और बाद की जांच की स्थिति का उल्लेख किया गया है। सीएमओ की आख्या के अनुसार, कोविड की पहली और दूसरी लहर के दौरान संयुक्त चिकित्सालय को एल-2 श्रेणी के अस्पताल के रूप में संचालित किया गया था। इस दौरान मरीजों के उपचार, संक्रमण की रोकथाम, सिविल व विद्युत कार्यों तथा लैब संचालन के लिए बड़ी मात्रा में उपकरण व सामग्री खरीदी गई। बाद में इन खरीदों को लेकर शिकायतें सामने आईं, जिनके आधार पर जांच कराई गई। ...