बेगुसराय, मई 3 -- बखरी, निज संवाददाता। मुख्य बाजार स्थित मारवाड़ी विवाह भवन में रविवार को होम्योपैथ कांफ्रेंस किया गया। इसमें विभिन्न जिलों से पहुंचे कई दिग्गज होम्योपैथिक चिकित्सकों ने भाग लिया। कार्यक्रम डॉ. एम.एन. रहमानी के नेतृत्व में किया गया।

कांफ्रेंस का उद्घाटन कांफ्रेंस का उद्घाटन होम्योपैथी संघ के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार शर्मा, सचिव डॉ. संजीव कुमार सिंह एवं एमडी डॉ. बी. अहमद ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में डॉ. राजकुमार शर्मा ने कहा कि होम्योपैथ चिकित्सा पद्धति एक सौम्य, सस्ती और साइड इफेक्ट रहित उपचार प्रणाली है, जो कम खर्च में सटीक इलाज प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के बाद इस पद्धति पर लोगों का भरोसा बढ़ा है और मरीजों की संख्या में करीब 45 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है, जो इसके उज्ज्वल भविष्य का संकेत है।

होम्योपैथी ...