बागेश्वर, अगस्त 21 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। कोविड-19 महामारी के दौरान स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं देने वाले कर्मचारियों ने रोजगार बहाली और बकाया प्रोत्साहन राशि के भुगतान की मांग को लेकर शुक्रवार को जिला कार्यालय में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर जल्द मांगें पूरी करने की मांग उठाई। कर्मचारियों ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना स्वास्थ्य सेवाएं दीं। महामारी समाप्त होने के बाद उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गईं, जबकि भविष्य में रोजगार देने का आश्वासन दिया गया था। लंबे समय बाद भी रोजगार नहीं मिलने से कर्मचारियों में रोष है। प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कोविड काल की सेवाओं को देखते हुए पुनः रोजगार देने अथवा नियमानुसार समायोजन करने, यूपीएनएल से स...