कानपुर, फरवरी 10 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के ड्रीम प्रोजेक्ट गुरुकुल की जमीन को लेकर मंगलवार को मंथन हुआ। सर्किट हाउस में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह, केडीए टाउन प्लानर मनोज कुमार और तहसीलदार सदर विनय कुमार द्विवेदी के साथ मंथन किया। गुरुकुल को लेकर जरूरी जमीन की तलाश को लेकर पूर्व राष्ट्रपति ने रिव्यु किया। उन्होंने एक बार फिर से जिला प्रशासन से गुरुकुल के लिए जगह तलाशने को कहा है। जिससे उनका सपना पूरा हो सके। पूर्व राष्ट्रपति ने एयरपोर्ट के आस-पास जगह तलाशने को कहा है। वहां पर केडीए भी अपने स्तर पर जमीन तलाश रहा है। दोपहर बाद पूर्व राष्ट्रपति चकेरी एयरपोर्ट से दिल्ली को रवाना हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.