कोवाली में पुलिस ने क्वार्ट्ज व ग्रीन पत्थर लदा वाहन पकड़ा
घाटशिला, अगस्त 5 -- पोटका, संवाददाता। कोवाली थाना अंतर्गत कोवाली गांव के टोला नूतनडीह पुराना आंगनबाड़ी केंद्र के समीप से ग्रीन पत्थर तथा क्वार्टराइज़ पत्थर लदा एक वाहन पुलिस ने जप्त किया है। मिली जानकारी अनुसार कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव को गुप्त सूचना मिली कि कोवाली के आसपास अवैध रूप से क्वार्ट्ज व ग्रीन पत्थर का तस्करी किया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कोवाली नूतनडीह आंगनबाड़ी केंद्र के समीप पहुंचे तो देखा कि ट्रक (संख्या एचआर 73बी/3808) पर क्वार्ट्ज व ग्रीन पत्थर लादा जा रहा है। पुलिस की गाड़ी देखते ही वाहन चालक व मजदूर मौके से भाग गए। थाना प्रभारी ने वाहन में किसी प्रकार का क्वार्ट्ज व ग्रीन पत्थर का वैध चालान नहीं पाया। थाना प्रभारी ने वाहन को जप्त कर थाना ले आए और इसकी सूचना जिला खनन विभाग को अग्रतर कारवाई हेतु दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.