घाटशिला, जनवरी 23 -- पोटका। कोवाली पंचायत अंतर्गत कोवाली गांव में नया उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण के लिए योजना स्वीकृत किया गया है। भवन निर्माण के लिए अंचल अधिकारी के लिए जो जगह स्वीकृत किया गया है वह उपयुक्त नहीं है। इसके लिए ग्राम सभा भी नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने एमओ तथा सीओ को गुरुवार को एक ज्ञापन दिया है। ज्ञापन देकर मांग की है कि पुराने स्वास्थ्य केंद्र भवन के बगल में नया भवन बनाया जाए। सीओ द्वारा चिह्नित जमीन के बगल में नदी है। यहां भवन बनने से नए भवन में बारिश का पानी घुस सकता है। इसके अलावा श्मशान भूमि भी है। प्रतिनिधि मंडल में सोनाका महतो, पंसस देवेन महतो, सुरेखा कालिंदी, ममता कालिंदी, सुभाष कालिंदी, टिंकू कालिंदी, विजय कालिंदी, शकुंतला कालिंदी, सुष्मिता कालिंदी सहित अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...