कोवाली : 500 सीएफटी अवैध लौह अयस्क लदा हाइवा जब्त, वाहन मालिक व चालक पर केस दर्ज
घाटशिला, मई 31 -- पोटका, संवाददाता। कोवाली पुलिस ने शनिवार को करीब 500 सीएफटी अवैध लौह अयस्क लदा हाइवा पकड़ा। मामले में थाना में वाहन मालिक व चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, पूर्वी सिंहभूम जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय को शनिवार अहले सुबह गुप्त सूचना मिली कि हरिणा के ओर से अवैध लौह अयस्क का परिवहन किया जा रहा है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव पुलिस बल के साथ पांडरशुली गुड़रा नदी के पास हरिणा से कोवाली की ओर आ रहे हाइवा (जेएच-05सीडी-4535) को रुकवाया। पुलिस को देखते ही ड्राइवर मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया।थाना प्रभारी ने वाहन को जब्त कर थाना ले आए और छानबीन शुरू की। लौह अयस्क लदे हाइवा में लौह अयस्क का किसी प्रकार का वैध चालान नहीं पाया गया। थाना प्रभारी ने बरामद अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.