कोवाली : पुलिस ने किया ओवरलोड गिट्टी लदा हाइवा जब्त
घाटशिला, जून 2 -- पोटका, संवाददाता। कोवाली पुलिस ने सामान्य गश्ती के दौरान एक ओवरलोड गिट्टी लदा हाइवा जब्त किया है। इसकी जानकारी थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव ने दी है। उन्होंने बताया कि रविवार को गश्ती के दौरान मंगलासाई से कोवाली के बीच एक ओवरलोड गिट्टी लदा हाइवा(जेएच05एडी/7953) वाहन पर संदेह होने पर रोका गया एवं गिट्टी के कागजात मांगे, संदेह होने पर वाहन को जब्त कर थाना लाया गया। इसके साथ अग्रतर कार्रवाई को खनन विभाग को पत्र प्रेषित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.