घाटशिला, जनवरी 14 -- पोटका, संवाददाता। कोवाली थाना के समीप एक तेज रफ्तार कार बिजली पोल से टकरा गयी, जिससे कार चला रहे युवक की दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य युवक को मामूली चोट आयी है। यह घटना रात दस बजे की है। मृतक का नाम रिद्धि पांडेय है, वह आदित्यपुर का रहनेवाला है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आदित्यपुर निवासी रिद्धि पांडेय की हेसड़ा पंचायत के रोलाडीह गांव में फार्म हाउस है, जहां मंगलवार को रिद्धि पांडेय अपने तीन साथी राज आर्यन, राजपाल एवं आर्यन सिंह के साथ अपने कार (जेएच 05 इए-6677) से गये थे। यहां से लौटने के क्रम में कोवाली थाना के समीप 11 हजार वाल्ट के लोहे के बिजली पोल में जोरदार ठोकर मार दिया, जिससे कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार चला रहे युवक रिद्धि पांडेय स्टीयरिंग में फंस गया और उसका सिर धड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.