घाटशिला, दिसम्बर 31 -- पोटका, संवाददाता। पूर्वी सिंहभूम जिले के कोवाली थाना क्षेत्र में हाता-तिरिंग (ओडिशा) एनएच-220 पर अज्ञात वाहन ने बुलेट सवार को चपेट में ले लिया। इस घटना में बुलेट सवार एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक वरुण दास (25 वर्ष) और घायल युधिष्ठिर दास बागलता गांव के हैं। घटना सोमवार रात थाना क्षेत्र के हेंसड़ा गांव के पास की है। जानकारी के अनुसार, वरुण दास अपनी बुलेट बाइक पर युधिष्ठिर के साथ घर से हाता की ओर आ रहे थे। मुख्य पथ पर पीछे से अज्ञात वाहन ने बुलेट को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वरुण की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि युधिष्ठिर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कोवाली पुलिस ने घटनास्थल पहुंची और घायल युधिष्ठिर को इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल भेजा। वहीं, वरुण के शव को भी पोस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.