चतरा, मई 9 -- गिद्धौर प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बाय मोड़ के समीप शुक्रवार की अहले सुबह एक कोल वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोयला लदा वाहन टंडवा से कटकमसांडी की ओर जा रहा था। इसी दौरान बाय मोड़ के समीप चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में चालक समेत किसी अन्य व्यक्ति को चोट नहीं आई। यह भी पढ़ें- झपकी आने से पलटा सीमेंट लदा ट्रेलर, मजार क्षतिग्रस्त यह भी पढ़ें- बांका: गिट्टी लदा ट्रक पलटा, चालक सहित सभी लोग बाल-बाल बचे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...