कोल वाहन की चपेट में आने से बाईक सवार तीन लोग घायल
चतरा, जून 4 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। गिद्धौर थाना क्षेत्र के चिरैया तिलैया मोड़ के समीप गुरुवार को कोल वाहन की चपेट में आने से तीन बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना उस समय हुई जब कटकमसांडी की ओर से आ रहे एक कोल वाहन ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में दो युवकों के पैर टूट गए,जबकि एक अन्य युवक को सिर एवं पैर में गंभीर चोटें आई हैं।जानकारी के अनुसार,घायल युवक कटकमसांडी थाना क्षेत्र के डांटो गांव के निवासी हैं।उनकी पहचान पौलुस बाड़ा, अर्सियन तिर्की एवं तेरिया तिर्की के रूप में हुई है। बताया जाता है कि युवक गिद्धौर थाना क्षेत्र के सिंदूरब्बे गांव अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने आए थे।समारोह से गुरुवार की सुबह वापस अपने घर लौट रहे थे।इसी क्रम में चरैया स्थित तिलैया मोड़ के पास यह हादसा हो गया।प्रत्यक्षदर्शियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.