बोकारो, मई 8 -- बेरमो, प्रतिनिधि। बोकारो थर्मल में कोल माइंस वर्कर्स यूनियन केंद्रीय कमेटी की बैठक की गई। सर्वप्रथम रामगढ़ स्टील प्लांट व मुनीडीह में कार्य के दौरान मृत मजदूरों को श्रद्धांजलि दी गयी। इसके बाद आगामी 25-26 मई को कथारा में होने वाले केंद्रीय सम्मेलन पर चर्चा की गई। बताया गया कि उद्घाटन काराकाट के सांसद राजाराम सिंह करेंगे जबकि सम्मेलन को माले के पोलित ब्यूरो सदस्य विनोद सिंह, पूर्व विधायक राजकुमार यादव व झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा के नेता सीताराम सिंह संबोधित करेंगे। नेताओं ने लेबर कोड से मजदूरों को होने वाले नुकसान पर चिंता जताते हुए इसके खिलाफ लड़ने का संकल्प लिया। पश्चिम बंगाल की वर्तमान स्थिति और हुए चुनाव में लोकतांत्रिक संस्थाओं के दुरुपयोग पर चर्चा करते हुए भाजपा की कार्यशैली की निंदा की गयी। शुभेंदु सेन, उपेंद्र सिंह, ...