दुमका, अप्रैल 13 -- दुमका, प्रतिनिधि। अमड़ापाड़ा के कोल माइंस में काम करने के लिए जाने के दौरान 32 वर्षीय पॉकलेन ऑपरेटर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। यह घटना शनिवार को देर शाम में हुई। पॉकलेन ऑपरेटर रंजीत कुमार भुईयां पलामू जिला के तरहसी थाना अन्तर्गत सिलदीलियाकला के कोशियारा गांव का निवासी था। परिजनों ने बताया कि 9 अप्रैल को घर से निकला था और शनिवार की देर रात में फोन आया कि उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सभी लोग आनन-फानन में जब दुमका के पीजेएमसीएच पहुंचे तो युवक मृत पड़ा था। युवक की शादी हो चुकी थी। उसके दो छोटे-छोटे बच्चे भी है। मई माह में उसकी छोटी बहन की शादी है। इस घटना से पूरे परिवार के लोग टूट गए है। परिजनों ने बताया कि युवक ही घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। परिजनों ने कम्पनी से युवक के परिजनों को आर्थिक मदद करने की मांग की। इधर, नगर थान...