दुमका, मार्च 2 -- दुमका, प्रतिनिधि। शिकारीपाड़ा प्रखंड क्षेत्र में कोल ब्लॉक को लेकर क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। रविवार को कोल ब्लॉक से संबंधित कोल बोरिंग कर्मी जैसे ही बादलपाड़ा पहुंचे,वैसे ही ग्रामीणों ने दोनों कर्मियों को घंटों बंधक बनाए रखा। घटना की जानकारी मिलने पर शिकारीपाड़ा सहित तीन थानों की पुलिस जब बादलपाड़ा पहुंची,पर ग्रामीणों ने पहले ही दोनों कर्मियों को छोड़ दिया था। पता चला कि दोनों कर्मियों के काफी मान-मनौव्वल के बाद ग्रामीणों ने छोड़ा है। बता दें कि विगत दो माह से कॉल ब्लॉक को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है और बैठक कर विरोध जताने का काम जारी है। ग्रामीणों का कहना है कि कोल ब्लॉक को लेकर कंपनी को 1 इंच भी जमीन नहीं लेने देंगे। बावजूद इसके लगातार पहल की जा रही है। ग्रामीणों ने कोल ब्लॉक प्रभावित गांव के बाहर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.