कोल बोरिंग टेस्टिंग व रास्ता बनाए जाने का ग्रामीणों ने किया विरोध
दुमका, जून 24 -- शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि। शिकारीपाड़ा के तेलंगापाड़ा में मंगलवार को कोल बोरिंग टेस्टिंग व रास्ता बनाए जाने का ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया। जानकारी के मुताबिक तेलंगापाड़ा से बादलपाड़ा तक रास्ता बनाने को लेकर पुलिस-बल की मौजूदगी में मंगलवार को जेसीबी मशीन लगाया गया था। जिसका विरोध के लिए ग्रामीण एकत्रित हुए और जम कर इसका विरोध भी किया।
विरोध का कारण मौके पर पहुंचे शिकारीपाड़ा अंचल अधिकारी कपिल देव ठाकुर ने ग्रामीणों से इसका विरोध नहीं करने का अनुरोध किया। अंचल अधिकारी कपिल देव ठाकुर ने विरोध करने वाले लोगों को सख्त चेतावनी देते हुए सरकारी कार्य में बाधा नहीं डालने की बात कही, अन्यथा कार्रवाई होने की बात कही। वहीं मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने स्पष्ट रूप से कहा लगातार ग्रामीण जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए कोल ब्लॉक का विरोध ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.