रांची, अप्रैल 28 -- रांची, संवाददाता। कोल फायर थर्मल पावर प्रोजेक्ट संस्थानों में कार्यरत मजदूरों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर दायर जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में मंगलवार को जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस संजय प्रसाद की खंडपीठ में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान झारखंड के इंस्पेक्टर ऑफ फैक्ट्री मनीष कुमार सिन्हा अदालत में उपस्थित हुए। अदालत ने उनसे पूछा कि क्या सभी फैक्ट्रियों की अद्यतन जांच की गई है। इस पर उन्होंने बताया कि जांच पूरी कर ली गई है। हालांकि, कोर्ट ने इस पर नाराजगी जताते हुए पूछा कि जब जांच पूरी हो चुकी है तो विस्तृत रिपोर्ट अदालत में क्यों दाखिल नहीं की गई। इस पर इंस्पेक्टर ऑफ फैक्ट्री ने दो सप्ताह का समय मांगा और कहा कि विस्तृत शपथ पत्र के माध्यम से रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। अदालत ने उनके अनुरोध को स्वीकार करते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.