कोल डिपो पर प्रशासन की कड़ी निगरानी, पुलिस गश्ती तेज
चतरा, जुलाई 2 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के द्वारी कर्माटांड़ स्थित रेलवे कोल डिपो एवं कांटा घर अब प्रशासन की कड़ी निगरानी में रहेगा। बुधवार से पुलिस प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में गश्ती तेज कर दी है। संवेदनशील स्थल पर पुलिस की लगातार मौजूदगी सुनिश्चित की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना पर तत्काल नियंत्रण पाया जा सके। जानकारी के अनुसार, हाल के दिनों में कोल डिपो में वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पुलिस पदाधिकारी लगातार क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे हैं तथा आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री का कहना है कि क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.